Uttarakhand

Uttarakhand: कांग्रेस महानगर ने कांग्रेस कार्यालय से नगर निगम का किया घेराव, निकाला पैदल मार्च

देहरादून में कांग्रेस महानगर द्वारा कांग्रेस कार्यालय से नगर निगम देहरादून तक पैदल मार्च निकाल कर निगम के घेराव का काम किया। बता दें कि मलीन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने और मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा अर्जित की गई अकूत संपत्ति के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम घेराव करने पहुंचे।

लेकिन बड़ी मात्रा में पुलिस बल भी वहां पर तैनात किया गया था। जिसके चलते नगर निगम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गेट के बाहर ही रोक दिया गया। जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गेट पर चढ़कर और धक्का-मुक्की कर गेट को खोल दिया गया।

ऐसे में कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम के प्रांगण में मेयर सुनील उनियाल गामा के खिलाफ लगातार नारे प्रदर्शन किए गए। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना और महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि जब तक मलिन बस्तियों को मालिकाना हक नहीं दिया जाता तब तक कांग्रेस द्वारा इसी प्रकार प्रदर्शन किया जाता रहेगा।

रिपोर्टर- अशोक कुमार

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ की बैठक

Related Articles

Back to top button