Jharkhand

 Jharkhand: पाकुड़ पहुंची कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह यात्रा

Jharkhand: कांग्रेस की जय भारत सत्याग्रह यात्रा पाकुड़ पहुंची। जहाँ पाकुड़ के लड्डुबाबु आम बगान में कांग्रेस के जय भारत सत्याग्रह यात्रा के तहत जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुबोध कांत सहाय,विधायक दल‌ के नेता आलमगीर आलम, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख पहुंचे। कार्यक्रम की शुरूआत में दीपप्रज्वलित कर किया गया।


वही प्रभारी ने कहा की जय भारत सत्याग्रह यात्रा के जरिए राहुल गांधी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। मोदी सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने में तुली हुई है। देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। आम नागरिक की आवाज़ बनकर राहुल ने केंद्र सरकार के मोदी जी से बढ़ती महंगाई और बेरोजगार का जवाब मांगा था।

साथ अडानी जी के कंपनी में 20 हज़ार करोड़ लगे हुए किसके है। इसका खुलासा करने के लिए सरकार से जवाब मांगा था, उनके संस्था द्वारा देश की शांति भंग करके जगह-जगह जातीय दंगा, भड़काऊ भाषण और लोगों को आपस मे लड़ने को रोकने के लिए देश मे शांति बहाल को लेकर आह्वान किया था। इसी मुद्दे को लेकर आज जय भारत सत्याग्रह यात्रा के तहत काँग्रेस के हर वो छोटे-बड़े नेता राहुल गांधी की विचारों पर सड़कों पर उतरे है और केंद्र सरकार का विरोध किया।

रिपोर्ट: शमशेर अहमद

ये भी पढ़े:Jharkhand: जमशेदपुर में क्या हो रहा है? धार्मिक झंडे को लेकर टकराव तेज क्यों?

Related Articles

Back to top button