Other States

उड़ते प्लेन में पायलट को दिखा कोबरा

11 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते एक प्लेन में पायलट को अचानक कोबरा नजर आया। बेहद जहरीली प्रजाति का यह सांप कॉकपिट के अंदर ही था। सांप को देखकर एक पल के लिए पायलट घबरा गए, लेकिन फिर उन्होंने शांति से काम लिया और एक फैसला लेकर प्लेन में सवार सभी यात्रियों की जान बचा ली।

मामला दक्षिण अफ्रीका का है। वॉर्सेस्टर से नेल्स्प्रूट फ्लाइट उड़ा रहे पायलट रूडोल्फ इरास्मस (Rudolf Erasmus) को अपनी सीट के नीचे किसी ठंडी चीज का अनुभव हुआ। पायलट ने सोचा की उसकी पानी की बोतल लीक हो गयी है। उन्होंने जैसे ही नीचे देखा तो एक कोबरा सांप सीट से नीचे की तरफ भागता हुआ नजर आया। सांप की लंबाई करीब 5 फीट थी।

जिस समय यह घटना हुई, उस समय प्लेन 11 हजार फीट की ऊंचाई पर था। पायलट इरास्मस इस बात को लेकर चिंतित हो गए कि कहीं अगर सांप की जानकारी यात्रियों को दी तो प्लेन में हड़कंप न मच जाए। बता दें कि प्लेन में पायलट को मिलाकर कुल 5 लोग मौजूद थे। तीन यात्री पीछे बैठे थे वहीं एक पायलट के बगल में बैठा था।

Related Articles

Back to top button