Advertisement

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके के एक घर में मिली 6 डेड बॉडी, मचा हड़कंप

Share
Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क (Shastri Park) इलाके में शुक्रवार को एक घर से 6 लोगों की डेड बॉडी बरामद (Six dead body recover) हुई। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। जब वे सो रहे थे, तब उन्होंने कार्बन मोनोऑक्साइड को सूंघ लिया था जो रात भर मच्छर भगाने वाली दवा के जलने के परिणामस्वरूप उत्पन्न हुई थी। नॉर्थ ईस्ट जिले के डीसीपी ने ये जानकारी दी है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शास्त्री पार्क में एक ही परिवार के लोग बीती रात कॉइल जलाकर सो गए थे। तभी कॉइल के कारण तकिए में आग लग गई। आग लगने से दो लोगों की झुलसने से मौत हो गई। जबकि 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है।

शास्त्री पार्क पुलिस के मुताबिक मरने वालों में चार वयस्क पुरुष, एक वयस्क महिला और एक लड़की शामिल है। मरने वालों में एक डेढ़ साल का बच्चा, 15 साल की एक लड़की, 45 साल का पुरुष भी शामिल है। इस घटना में दो झुलसे लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार यानी 31 मार्च नौ बजे सुबह पीसीआर कॉल आई कि मजार वाला रोड, मच्छी मार्केट, शास्त्री पार्क स्थित एक घर में आग लग गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया है। घटना में कुल 9 लोग शामिल थे।

डीसीपी उत्तर पूर्व दिल्ली के पुलिस उपायुक्त इस घटना के बारे में बताया है कि बीती रात यानि 30 मार्च की रात पीड़ित परिवार मॉस्किटो कॉइल जलाकर सोया था। 31 मार्च की सुबह सभी लोग कमरे में सभी मृत पाए गए. इस बात की आशंका जताई जा रही है कि कॉइल से निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड रातभर सांस के साथ अंदर जाने के कारण यह हादसा हुआ. हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *