
Delhi IP College: पुलिस ने ये जानकारी दी है कि उत्तरी दिल्ली के आईपी कॉलेज में आयोजित फेस्ट में लोगों के एक समूह ने हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, लड़कियों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि इस मामले में 7 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
“आज, IPCW का उत्सव चल रहा था जब नशे में धुत लोग दीवारों पर चढ़ गए, जबरदस्ती कैंपस में घुस गए और परेशान किया। लड़के “मिरांडा आईपी दो हमारा” के नारे लगा रहे थे। “मिरांडा नहीं छोड़ो तो आईपी भी नहीं छोड़ेंगे”। आइसा की कार्यकर्ता अंजलि ने ट्वीट किया।
जानकारी के अनुसार, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आईपी कॉलेज परिसर में फेस्टिवल शुर्ती नाम का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आपको बता दें कि ये केवल महिलाओं के लिए था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक कलाकार असीस कौर को परफॉर्म करना था। मेले का समय सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक था।
“गेट के पास कॉलेज में छात्रों की अत्यधिक भीड़ थी। अचानक, लगभग दोपहर 3 बजे कुछ अति उत्साही छात्रों ने कॉलेज में प्रवेश करने की जल्दी शुरू कर दी। इस प्रक्रिया में गेट पर भारी दबाव पड़ा और कुछ छात्र गिर गए। कुछ छात्र नीचे गिर गए। वे घायल हो गए, ” एक अधिकारी ने बताया।
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने छात्रों के बयान दर्ज किए और उनके आरोपों के आधार पर IPC की धारा 188, 337 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि जो लोग हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे, वे उनके निशाने पर थे। पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी की जाएगी।