Uttarakhand

Uttarakhand: नैनीताल के पर्यटकों की जेब पर पड़ेगा असर, बोटिंग की देनी होगी दोगुनी कीमत

नैनीताल आने वाले सैलानियों को अब बोटिंग के लिए दोगुनी कीमत देनी होगी। नैनीताल नगरपालिका प्रशासन ने नैनी झील में बोटिंग की दरों में भारी इजाफा किया है। पालिका प्रशासन का कहना है कि बोट संचालकों की लगातार मांग को देखते हुए दरें बढ़ाई गई हैं।

नैनीताल नगर में पर्यटन का मुख्य आकर्षण है नैनीझील। नगर के बीचों बीच स्थित इस झील में बड़ी संख्या में पर्यटक बोटिंग के लिए आते हैं। लेकिन अब उन्हें बोटिंग के लिए पहले से दोगुनी धनराशि देनी होगी। नैनीताल नगरपलिका प्रशासन ने झील में बोटिंग की दरों में भारी इजाफा कर दिया है।

पालिका प्रशासन ने झील के आधे चक्कर के लिए 320 रूपए और पूरे चक्कर के लिए 440 रूपए किराया निर्धारित किया है। पहले आधे चक्कर के लिए 160 रूपए और पूरे चक्कर के लिए 210 रूपए देने होते थे। पालिका प्रशासन का कहना है कि नौका चालकों की लगातार मांग पर नौ साल बाद किराया बढ़ाया गया है। इससे पालिका प्रशासन को हर साल 15 लाख रूपए की अतिरिक्त आय होगी।

नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए नैनी झील में बोटिंग का अपना आनंद है। लेकिन अब ये आनंद पाने के लिए पर्यटकों की जेब ज्यादा ढीली होगी।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: जोशीमठ आपदा प्रभावितों को भेजी गई राहत सामग्री, सीएम ने किया फ्लैग ऑफ

Related Articles

Back to top button