Jharkhand

Jamshedpur: देश के पिछड़ा समाज से मांफी मांगे राहूल गांधी- पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

Jamshedpur: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहूल गांधी को सूरत की एक कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने एवं सजा सुनाए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राहूल गांधी को सजा सुनाए जाने से देश की न्यायपालिका पर देशवासियों का भरोसा बढ़ा है। सजा के बाद जमानत लेना ये साबित करता है कि जैसी करनी वैसी भरनी। राहूल गांधी को देश की जनता खासकर तेली एवं पिछड़ा समाज से मांफी मांगनी चाहिए। देश के कानून से कोई बड़ा नहीं है। किसी को भी किसी का अपमान करने की छूट नहीं है। अपमान करने की सजा मिलती है। जो आज राहूल गांधी को मिली।

मोदी को घेरने का मंसूबा नहीं होगा पूरा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया। तब से कांग्रेस पार्टी बौखला गई है। उस समय से कांग्रेस पार्टी के साहबजादे अनाप शनाप बोल रहे हैं। नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए तरह-तरह के प्रपंच रचे जा रहे हैं। लेकिन वे सफल नहीं हो रहे हैं। 2019 में फिर देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को चुना। जिससे राहूल गांधी बौखला गए। उसी बौखलाहट में उन्होंने कर्नाटक की एक रैली में तेली समाज एवं पिछड़ा समाज को चोर कहा। कौन चोर एवं कौन साधू है। यह देश की जनता जानती है।

Former Chief Minister Raghuvar Das

लंबे कालखंड से सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस पार्टी

 लंबे कालखंड तक देश की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस पार्टी सत्ता को अपना जन्म सिद्ध अधिकार मानती है। सत्ता से बाहर रहने पर बौखलाहट में अनाप शनाप बयान देना, गालियां देना, चोर कहना इनकी आदत हो गई है। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी एवं अन्य क्षेत्रीय पार्टियों को समझ लेना होगा कि देश के संविधान एवं कानून से बड़ा कोई नहीं है। देश अब बदल चुका है। देश का जो काम करेगा। गरीबों को कल्याण करेगा। वहीं देश पर राज करेगा।

रिपोर्ट: बरुण कुमार

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: शराब दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button