Uttarakhand

Uttarakhand: पुलिस की हिरासत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

देहरादून में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से घंटाघर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय से गिरफ्तारी देने के लिए जा रहे थे। जहां पुलिस ने घंटाघर के पास पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस पार्टी खड़ी है और जेल जाने को कार्यकर्ता तैयार हैं।

रिपोर्ट – अशोक कुमार

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: द्रोणाचार्य और खेल रत्न पुरस्कारों के लिए नामों की सूची जारी

Related Articles

Back to top button