Uttarakhand

Uttarakhand: द्रोणाचार्य और खेल रत्न पुरस्कारों के लिए नामों की सूची जारी

उत्तराखंड में द्रोणाचार्य और खेल रत्न पुरस्कारों के लिए नामों की सूची जारी कर दी गई है। बता दे कि 24 मार्च को सीएम धामी प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम में वर्ष 2019-20,21 एवं 2022 तक के देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष 2021 एवं 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

पुरस्कारों के साथ ही वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 2.08 करोड़ की धनराशि वितरित की जाएगी।

हालाकि खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में कोविड एवं अन्य वजहों से पिछले चार वर्षों से खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों को पुरस्कृत नहीं किया जा सका था, लेकिन अब पुरस्कारों की घोषणा के बाद इन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

रिपोर्ट – अशोक कुमार

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक, दिए निर्देश

Related Articles

Back to top button