Jharkhand

Jharkhand:  दुमका पुलिस ने दहेज़ प्रताड़ण के आरोपी को दबोचा, 3 साल पहले हुई थी शादी

Jharkhand: दहेज़ प्रताड़ण मामले में दुमका महिला पुलिस पाकुड़ के हिरनपुर थाना पहुँची। जहाँ पुलिस दहेज़ प्रताड़ण के आरोपी पति शाहजहाँ आलम,सास सबाना बीबी,भैसुर जहांगीर आलम को पकड़ कर दुमका ले गई। बताया जा रहा है कि दुमका निवासी वादी पत्नी सना परवीन और पाकुड़ के हिरणपुर निवासी शाहजहाँ आलम के साथ 3 साल पहले शादी हुई थी। इसी बीच पति के घर में दोनो में कुछ विवाद चल रहा था। जिसको लेकर लड़की पक्ष में पत्नी सना परवीन ने दुमका महिला थाना में दहेज़प्रताड़ण का केस दर्ज किया था।

वही आरोपी पति ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के बीच दोनो में हिरणपुर थाना पर समझौता हुआ था। जिसमें लड़की पक्ष के लोगों ने मेरे घर से अपना सारा सामान लेकर चले गये थे। जिसके कागजात पर हस्ताक्षर भी है। साथ ही समझौता के दिन हिरणपुर थाना परिसर के सीसी फुटेज में रिकॉर्ड भी हुआ था। इसके बावजूद दुमका पुलिस को दबाव देकर मुझे गिरफ्तार करके ले जाया जा रहा है।

ये भी पढ़े:Jharkhand: भू जल का स्तर काफी नीचे गया, अब दोहन रोकने के लिए सरकार बनाएगी कानून

Related Articles

Back to top button