
ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अफसरों के साथ शहर की विकास योजनाओं की समीक्षा करने के लिए मीटिंग में पहुंचे समीक्षा का उद्देश्य शहर की विकास योजनाओं को गति देना है। वर्तमान में शहर की विकास योजनाएं चल रही हैं। इसलिए सिंधिया उनकी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जिससे सभी प्रोजेक्ट समय से पूरे हो सकें।समीक्षा बैठक के साथ ही वे लाल टिपारा गौशाला भी जायेंगे। इसके अलावा महाराज बाड़े पर आयोजित विकास यात्रा में शामिल होगें।
सिंधिया ने आज सुबह कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेना शुरू किया। जिसमें शहर में स्मार्ट सिटी जिला प्रशासन और निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। सिंधिया ने कहा कि आने वाले आठ नो महीने में ग्वालियर की तस्वीर बदलती दिखेगी जिसमें मई के महीने में जहां स्मार्ट सिटी के कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा तो वहीं महाराज बाडे के सौंदर्य के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
महाराज बाडे पर सीमेंटेड फर्श के सा ही लॉन बनाकर हरियाली बढाने पर भी विचार किया जा रहा है जिससे रात मे में जिस तरह लाईटिंग के कारण महाराज बाढा जगमग हुआ है वेसे ही दिन में भी महाराज बाडे की रंगत निखारी जा सके। महाराज बाडै पर अलग-अलग शैलियों में जो इमारतें बनी हैं पूरे विश्य में एैसा अनूइा स्थल और कोई नही हैं। यहां छापाखाना में गर्वमेंट प्रेस की बिल्डिंग में जहां इंडस्ट्रियल म्यूजियम बनाने पर विचार किया जा रहा है तो वहीं इस म्यूजियम में महिला स्वंय सहायता समूह को भी एक अलग से स्थान उपलब्ध कराया जाएगा जिससे वे यहां अपने उत्पादों का प्रचार प्रसार कर सकें।
ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास कार्यों के भूमि- पूजन कार्यक्रम में किया कन्या-पूजन