
प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने एक बड़ी चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने के संकेत हैं। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस बढ़ने के कारण अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलने के आसार है।
जिसके चलते उत्तराखंड की नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के संकेत मौसम विभाग ने जताए हैं। साथ हीं मौसम वैज्ञानिक ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर एवलांच की स्तिथि बनती है, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। लिहाजा सिस्टम को सतर्क रहने के लिए अगाह भी किया गया है।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: सरोगेसी व एआरटी प्रकरणों का समयबद्ध हो निस्तारण- Dr. Dhan singh rawat