
प्रदश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होने वसंतोत्सव को लेकर जानकारी दी। उन्होनें कहा कि इस साल तीन दिन का वसंतोत्सव होगा। उत्तराखंड के पुष्प, वन उपज समूचे देश से अलग हैं। ये वसंतोत्सव 3 मार्च से 5 मार्च तक राजभवन में चलेगा।
जानकारी देते हुए उन्होनें कहा कि टिमरू को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर पौधा बनाया गया है। वसंतोत्सव 2023 में रूफ ऑफ गार्डनिग, बॉर्नजाई, टेरेरियाम, हनी को विशेष रूप से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में 186 पुरुष्कार वितरित किए जाएंगे। इसके साथ हीं इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों को विशेष एंट्री दी जाएगी। इसके साथ हीं कृषकों को वसंतोत्सव में टेक्निकल प्वाइंट भी सिखाए जाएंगे। आपको बता दें कि इसमें कृषकों को व्यापारी बनाए जाने के गुर भी सिखाए जाएंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों की आय दोगुनी करना है।
ये भी पढ़ें:Uttarakhand: बीजेपी कार्यकर्ताओं को जल्द दायित्व का तोहफा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिए संकेत