Uttarakhand

Uttarakhand: अल्मोड़ा जिला जेल में महिला कैदियों की हो रही ट्रेनिंग

अल्मोड़ा जिला जेल में महिला  कैदियों को हुनरमंद बनाया जा रहा है। राज्य महिला आयोग की पहल पर जेल में महिला कैदियों को सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे रिहाई के बाद महिला कैदी अपने हुनर से गुजर बसर कर सकें।

राज्य महिला आयोग के प्रयास से जिला जेल अल्मोड़ा की महिला कैदियों के कौशल विकास के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। महिला कैदियों को सामाजिक संगठनों की महिला कार्यकर्ता ऊन से बने फूल, माला और  पर्स जैसे सजावटी सामान बनाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षण को लेकर महिला कैदी उत्साहित हैं और वो पूरे लगन के साथ काम सीखने में लगी हैं।

ट्रेनिंग के बाद कैदियों को कच्चा माल उपलब्ध कराया जाएगा। कैदी इससे उत्पाद तैयार करेंगी। कैदियों के बनाए उत्पादों को सामाजिक संस्थाएं बाजार उपलब्ध कराएंगी। इससे जहां महिला कैदियों की आय हो सकेगी। वहीं जेल से रिहा होने के बाद उन्हें अपने हुनर से  जीवन गुजारने में भी मदद मिलेगी।

उत्तराखंड में जेल सुधार के लिहाज से धामी सरकार ने कई कदम उठाए हैं  जिससे सुरक्षा, के साथ कैदियों के सुधार और  पुनर्वास का उद्देश्य पूरा हो सके। और इसमें राज्य महिला आयोग और सामाजिक संगठनों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसी के तहत अल्मोड़ा जिला जेल में महिला कैदियों को हुनरमंद बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसे जेल सुधार की दिशा में बड़ी पहल कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: सरकार में दायित्वों के 88 पद खाली, विभागों ने उपलब्ध कराई जानकारी

Related Articles

Back to top button