
भारत इस बार 74वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है। 26 जनवरी में कुछ ही दिन शेष बचे है। राजपथ पर होने वाली परेड के लिए हर रोज तेजी से तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच 18 जनवरी यानी आज से गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल की जाएगी। इसके अलावा 21 और 22 जनवरी को भी रिहर्सल की जाएगी। इसके चलते कर्तव्य पथ और उसके आसपास की कुछ सड़कों को यातायात्र के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने एजवाइजरी जारी कर वैकल्पिक रास्तों की जानकारी दी है।
इन रास्तों पर न जाए
एडवाइजरी के अनुसार कर्तव्य पथ से रफी मार्ग क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ से जनपथ क्रॉसिंग, कर्तव्य पथ से मान सिंह रोड क्रॉसिंग और कर्तव्य पथ से सी हेक्सागन मार्ग यात्रायात के लिए बंद किया जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोग उन रास्तों पर जाने से बचें। गणतंत्र दिवस परेड के लिए ड्रेस रिहर्सल और इसकी अन्य तैयारियों के कारण मंगलवार सुबह लुटियंस दिल्ली और उसके आसपास की सड़कों को यातायात के लिए बंद किए जाने की वजह से जाम लगा। सुबह दफ्तर जाने वाले और अन्य यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मेट्रो में सफर करने की दी सलाह
डायवर्जन की वजह से आईटीओ, मंडी हाउस, डीडीयू मार्ग, तिलक मार्ग, विकास मार्ग रोड, भगवानदास रोड, अशोक जैसे रास्तों पर भी ट्रैफिक हैवी रहने की आशंका है। ऐसे में एयरपोर्ट, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, अस्पताल जा रहे लोगों को एक्स्ट्र टाइम लेकर चलने और सड़क मार्ग के बजाय मेट्रो में सफर करने की सलाह दी गई है।