
देश के दक्षिणी हिस्से में एक बार फिर से चक्रवात मैंडूस का खतरा बढ़ता जा रहा है। बता दें इस चक्रवात ने अब अपना विकराल रूप हासिल कर लिया है। वहीं आज उम्मीद है कि ये चक्रवात आज चेन्नई तट से शाम तक टकराने के आसार है।इसको लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि इन राज्यों के कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों में आज बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही IMD ने तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
IMD ने जारी किया अलर्ट
चक्रवात मैंडूस को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसी के साथ केंद्र ने भी लोगों की सुरक्षा को लेकर सभी प्रकार के इंतजाम करने के आदेश दिए है। हालांकि अलर्ट के बाद तमिलनाडु के 10 जिलों में NDRF और राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमों को तैनात किया गया है। वहीं चक्रवात ‘मैंडूस’के मद्देनजर चेन्नई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखने का फैसला किया गया है। बता दें चक्रवात मैंडूस के आज मध्यरात्रि तक आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा तट को पार करने की संभावना जताई गई है। इसके प्रभाव के कारण 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।