Punjabबड़ी ख़बर

पंजाब पुलिस को हाथ लगी बड़ी कामयाबी, फिरोजपुर से भारी संख्या में जब्त किया हथियारों का खेप

पंजाब में अपराध को लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार के साथ पुलिस प्रशासन काफी तेजी से कार्रवाई करने में जुटी हुई है। वहीं पंजाब पुलिस ने BSF के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाकर राज्य में कई जगह आतंकी साजिश से लेकर अपराध रोकने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में फिरोजपुर से पांच एके – 47 राइफल, पांच पिस्तौल व 9 मैगजीन बरादम की गई हैं। हालांकि पुलिस का मानना है कि ये सारे हथियार किसी बड़े साजिश की ओर इशारा कर रहे थे।

पंजाब पुलिस ने क्या कहा

वहीं पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी साझा करते हुए बताया की 13 किलो हेरोइन जब्ती के बाद बीएसएफ के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। वहीं फिरोजपुर से 5 एके 47 राइफल, पांच पिस्तौल व 9 मैगजीन बरामद की है। जबकि सीएम भगवंत मान को टैग करते हुए लिखा की सीएम के विजन के मुताबिक पंजाब को सेफ एंड सेक्योर रखने के लिए हम प्रतिबद्ध है। वहीं कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने 13 किलो हेरोइन के साथ दो तस्करों का गिरफ्तार किए थे। आरोपी राजस्थान से काबू किए गए थे। यह जम्मू कश्मीर नेटवर्क अपना रहे थे। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने यह जानकारी दी थी।

Related Articles

Back to top button