
पंजाब की भगवंत मान सरकार अपने एक और मिशन में कामयाब होती दिखाई दे रही है। मान सरकार की मेहनत का असर अब धरातल पर भी नजर आने लगा है। दरअसल पंजाब सरकार पराली की समस्या को दूर करने के लिए कड़ी मेहनत करने में कई दिनों से जुटी हुई है। जिसके लिए पंजाब सरकार किसानों को लगातार पराली ना जलाने के लिए जागरूक कर रही थी। पंजाब सरकार का हर एक मंत्री और हर एक विधायक किसानों को जागरूक करने में जुटा हुआ था अब उनकी ये मेहनत रंग लाई है क्योंकि पंजाब में पिछले तीन सालों में इस साल सबसे कम पराली जली है।
पिछले तीन सालों के मुकाबले इस साल 20 फीसदी कम पराली जलाई गई है जो कि पंजाब सरकार की बड़ी जीत मानी जा रही है। अगर आंकड़ो की बात करें तो साल 2020 में 20 नवंबर तक 75,986 पराली जलाने के मामले सामने आए थे वहीं साल 2021 में 20 नवंबर तक 70,711 पराली जलाने के मामले दर्ज हुए थे, साल 2021 में सिर्फ 49,775 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं,पिछले तीन सालों में इस साल 20 फीसदी कम पराली जलाई गई है, इन आंकड़ों से आप साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि पंजाब में पराली मामलों को लेकर काफी सुधार आया था।