
Kartik Aaryan: बॉलीवुड में चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर कार्तिक आर्यन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मध्यप्रदेश के शहर ग्वालियर में एक्टर का जन्म हुआ था। एक्टर की पर्सनालिटी और किलर स्माइल पर लाखों लड़कियां अपना दिल हारती हैं। कार्तिक आर्यन ने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।
आज कार्तिक आर्यन कर रहे हैं अपना बर्थडे सेलिब्रेट
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन का पूरा नाम कार्तिक तिवारी हैं। एक्टर ने फिल्मों ने आने के लिए अपना सरनेम में बदलाव किया और तिवारी हटाकर आर्यन कर लिया। इस नाम से आज वह पूरी दुनिया में छाए हुए है। इंडिया के अलावा विदेशों में भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। कार्तिक आर्यन के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म प्यार का पंचनामा से की थी।
बिना किसी गॉड फादर के एक्टर ने बॉलीवुड में बनाई खास पहचान
अभिनेता की पहली फिल्म पंचनामा में उन्होंने रजत का किरदार निभाया था। इस फिल्म इन्होंने लगभग 5 मिनट बिना रुके डायलॉग बोला था, जिसके चर्चा आज भी होते हैं। यह फिल्म पर्दे पर हिट साबित हुई थी। इसके निर्देशक लव रंजन थे। बिना किसी गॉड फादर के कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी धमाकेदार फिल्म ‘भूल-भुलैया 2’ ने उन्हें स्टार से सुपरस्टार बना दिया।