धर्म

 देश में फिर आया शादियों का मौसम, जानें शादी के मुहूर्त

भारत की पारांपरिक रीति रिवाजों को अभी भी बड़ा महत्व है।जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक शुक्ल एकादशी को देवउठनी एकादशी मनाए जाने की परंपरा है। बता दें कि देवउठनी एकादशी के बाद से ही चार महीने से बंद पड़े मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। जानकारों की मानें तो भगवान विष्णु चातुर्मास के दौरान योग निद्रा में चले जाते हैं और देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। इस बार देवउठनी एकादशी 04 नवंबर को मनाई जा रही है। अब नवंबर से लेकर मार्च तक भारत में शादियों की धूम रहेगी।। हालांकि इस साल शादियों के शुभ मुहूर्त 20 नवंबर को शुक्र के उदयवान होने के साथ ही खुलेंगे। आइए आपको नवंबर 2022 से लेकर मार्च 2023 तक विवाह के सभी शुभ मुहूर्त बताते हैं।

नवंबर 2022 में शादियों के मुहूर्त

  • सोमवार, 21 नवंबर 2022
  • गुरुवार, 24 नवंबर 2022
  • शुक्रवार, 25 नवंबर 2022
  • रविवार, 27 नवंबर 2022

Related Articles

Back to top button