Dhanteras 2022: धनतेरस पर इन चीजों का दान करने से खुल जाती है किस्‍मत, मां लक्ष्मी होगीं प्रसन्न

Share

धनतेरस के दिन खरीदारी करने के साथ-साथ दान जरूर करें। लेकिन इस दिन किसी को भी सफेद चीजें जैसे दूध, दही, सफेद मिठाई दान में न दें। ऐसा करना अशुभ होता है।

मां लक्ष्मी
Share

पांच दिवसीय दिवाली त्योहार के पहले दिन धनतेरस (Dhanteras 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस दिन आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिव बर्तन, सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि धनतेरस के दिन खरीददारी करना जितना शुभ माना जाता है, उतना ही शुभ इस दिन कुछ चीजों का दान करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।

कहते है दान करने से हमें अक्षय पुण्य प्राप्त होता है और दान करने से हमारे द्वारा किये गए पाप कर्मो से आज़ादी मिल जाती है। शास्त्रों में दान को बहुत अधिक महत्व बताया गया है। जो दान बिना स्वार्थ के गुप्त रूप से किया जाता है वह बहुत ही पुण्यकारी माना जाता है। 

झाड़ू

धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर उसकी पूजा की जाती है। घर में नई झाड़ू लाने के अलावा आप किसी मंदिर में या किसी सफाईकर्मी को अच्छी झाड़ू खरीदकर दान कर सकते है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

अनाज

धनतेरस के दिन अनाज दान करने से आपके घर का भंडार हमेशा भरा रहेगा। यदि अनाज दान में नहीं दे रहे हैं तो किसी गरीब को भोजन करा दें। भोजन में उसे मिठाई भी खिलाएं. इसके बाद अपनी सामर्थ्‍य के अनुसार कुछ पैसे भी दें।

लोहा

धनतेरस के दिन लोहा खरीदना तो शुभ नहीं माना जाता लेकिन धनतेरस के दिन लोहे का दान करने से किस्मत बदल जाती है। आपके रुके हुए कार्य अचानक पूरे होने लगते हैं। इस दिन यदि आपने लोहा दान दिया तो आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाएगा।  

वस्त्र का दान

दिवाली और धनतेरस के दिन किसी जरूरमंद को कपड़े दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है।  इस दिन किसी गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को कपड़ों का दान करने से घर में खुशियां और धन-सम्पदा आती है। लेकिन ध्यान रखें कि आपको सफेद रंग के कपड़ों को दान नहीं करना चाहिए क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।