बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खड़गे को मिली बड़ी कामयाबी, जानें उनसे जुड़ी 5 बड़ी बातें

Mallikarjun Kharge: आज मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होनें शशि थरुर के खिलाफ 7,000 से ज्यादा वोट हासिल करके चुनाव जीत लिया। मल्लिकार्जुन खड़गे की बात करें तो ये साल 2021 से राज्यसभा के विपक्ष के मौजूदा नेता है। इसके साथ इससे पहले, उन्होंने साल 2014 से 2019 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता के रूप में कार्य किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुलबर्गा के नूतन विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने बी.ए. गवर्नमेंट कॉलेज,गुलबर्गा से डिग्री ली थी। उन्होंने सेठ शंकरलाल लाहोटी लॉ कॉलेज, गुलबर्गा से कानून की डिग्री भी हासिल की है।

  • मल्लिकार्जुन खड्गे तर्कसंगत सोच, अंधविश्वास और रूढ़िवादी प्रथाओं के खिलाफ लड़ते रहे हैं।
  • खड्गे को कबड्डी, हॉकी और क्रिकेट सहित खेलों में भी रूचि थी।
  • उन्होंने गुलबर्गा में यूनियन छात्र संघ के महासचिव के रूप में राजनीतिक करियर शुरू किया।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुलबर्गा के नूतन विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की।
  • मल्लिकार्जुन खड़गे के पास कोई वाहन नहीं है।

2014 से 2019 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता के रूप में किया काम

बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़ने 16वीं लोकसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता थे। वह कर्नाटक के गुलबर्गा से कांग्रेस सांसद के रूप मे चुने गए। वह भारत सरकार मे पूर्व रेल मंत्री भी है। उन्हें एक स्वच्छ सार्वजनिक छवि वाला एक सक्षम नेता माना जाता है और राजनीति, कानून और प्रशासन की गतिशीलता मे अच्छी तरह से वाकिफ है। उन्होंने लगातार 9 बार अभूतपूर्व विधानसभा चुनाव और गुलबर्गा से हाल के आम चुनावों में जीत हासिल करने के बाद रिकॉर्ड 10 बार लगातार चुनाव जीते है। वह कर्नाटक से अनुसूचित जाति के सांसद है। वह 40 साल तक विधायक और 5 साल सांसद रहे।

Related Articles

Back to top button