नई दिल्ली: संगमनगरी प्रयागराज तीर्थ स्थलों में से एक है जहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। लोग यहां गंगा में स्नान करके खुद को धन्य समझते हैं। गंगा मईया की यहां पूजा-अर्चना करते हैं। उसी गंगा नदी के बीच नाव में बेहद शर्मनाक हरकत का एक वीडियो सामने आया है।
कुछ युवकों ने गंगा नदी में नाव पर बैठकर पहले तो चिकन बनाया और फिर हुक्के के कश भी लगाए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में जबरदस्त का आक्रोश है। प्रयागराज पुलिस का कहना है कि वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Prayagraj: तीर्थ की जगह पर चल रही है अय्याशी, हुक्का पीते और चिकन पकाने का वीडियो वायरल#Viral #ViralVideo pic.twitter.com/h4IPDpDk7v
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar 🇮🇳 (@HindiKhabar) August 30, 2022
बीच नाव पर की चिकन-हुक्का पार्टी
वीडियो प्रयागराज में गंगा नदी का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नाव पर 4-5 युवक बैठे हैं। एक तरफ कोयले की आंच पर चिकन को भूना जा रहा है तो दूसरी तरफ हुक्का रखा है। एक युवक हुक्के के कश लगाते-लगाते चिकन को भून रहा है। वायरल वीडियो कितना पुराना है और कहां का है, इसकी हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया के मुताबिक, वीडियो प्रयागराज के दारागंज बाढ़ क्षेत्र का है।