मशहूर एक्टर आदित्य ठाकुर ने बताई आप बीती, फैंस हुए दुखी जानिए उनके संघर्ष की कहानी

Share

किसी ने ठीक ही कहा है की टेलीविजन इंडस्ट्री की दुनिया में सिक्का जमाना इतना आसान नहीं होता है। आज हम आपको ऐसे ही एक अदाकार के बारें में बताएंगे जिन्होंने अपनी छोटी सी उमर में बहुत ही नाम  भी कमाया लेकिन इनके संघर्ष की कहानी काफी अजीब सी है। आज हम बात करेंगे  विशाल आदित्य सिंह  की जो कि काफी चर्चित चेहरा है। आपको बता दें इतना ही नहीं विशाल ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आ चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक

ये एक्टर बिग बॉस के घर में ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए, लेकिन यही वो मौका था, जिसके जरिये उन्होंने अपनी जिंदगी की लड़ाइयों से फैंस को रूबरू करवाया था। उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ा एक दिल दहलाने वाला किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि वे मात्र 9 साल की उम्र में शोषण का शिकार हो चुके हैं। हालांकि जैसे ही ये बातें  उनके फैंस के बीच आईं उन लोगों के होश फाखता हो गए। इसी कड़ी में विशाल ने अपनी जिंदगी के उन मुश्किल भरे दिनों को याद किया है। उन्होंने ये भी बताया कि आखिर किस शख्स ने उनके साथ ऐसा किया था।

शर्मनाक घटना को किया याद सोशल मीडिया पर सब कुछ ठीक वैसा नहीं होता, जैसा कि दिखाया जाता है। बात एक्टर विशाल आदित्य सिंह की मानें  तो उन्होंने एक दफा अपने साथ हुई बुरी घटना का जिक्र करते हुए फैंस को शॉक में डाल दिया। अब एक बार फिर उन्होंने दर्द भरे दिनों को याद किया है।

होमटाउन में घटी घटना  एक मीडिया संसथान से बातचीत करते हुए विशाल ने बताया कि उनके होमटाउन आरा में ये सारी घटना घटी थी। शोषण को लेकर उन्होंने कहा कि उनके गांव में भी एक मीटू मूवमेंट की शुरुआत हुई थी।

किस पर लगाया आरोप?

 अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर विशाल ने बताया कि ये उनके मोहल्ले के एक चाचा ने उनके साथ अत्याचार किया वो भी मानसिक रूप से एक्टर ने ये भी कहा कि गांव में ऐसा बहुत होता है लेकिन लोग मानने को तैयार ही नहीं होते।

विशाल ने बताईं बड़ी बातें

विशाल आगे बताते हैं कि जब वे मुंबई शिफ्ट हुए तो समझे कि उनके साथ गलत हुआ है। विशाल कहते हैं कि एक कचोट रह जाती है जब आप उस इंसान को देखते हो। जब मैं मु्ंबई आया तो मुझे समझ आया कि जो हुआ वो गलत हुआ और मुझे इसपर एक्शन लेना चाहिए।