
बिहार में राजनीतिक उठापटक के बाद अब महागठबंधन की चाचा-भतीजा की सरकार बन चुकी है। JDU से चाचा नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो RJD से भतीजा तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं। अब नजरें महागठबंधन के मंत्रिमंडल गठन पर टिकी हैं। नई सरकार में राजनीतिक दल विभागों के बंटवारे को लेकर अंतिम दौर की बातचीत कर रहे हैं तो विभिन्न दलों के संभावित मंत्रियों के नाम भी समाने आ गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मत्रिमंडल विस्तार स्वतंत्रता दिवस के बाद होगा। वहीं, यह विस्तार 16 अगस्त को हो सकता है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार में सर्वाधिक करीब डेढ़ दर्जन मंत्री आरजेडी के होंगे। कांग्रेस को तीन-चार विभाग दिए जा सकते हैं। जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को एक मंत्री पद दिया जा सकता है। निर्दलीय विधायक सुमित सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
आरजेडी कोटे के संभावित मंत्री
- तेज प्रताप यादव
 - अवध बिहारी चौधरी (अगर विधान सभा अध्यक्ष नहीं बने, तब)
 - भाई वीरेन्द्र
 - सुनील सिंह
 - आलोक कुमार मेहता
 - ललित यादव
 - अनिता देवी
 - जीतेन्द्र कुमार राय
 - अनिल सहनी
 - चंद्रशेखर
 - भारत भूषण मंडल
 - शाहनवाज
 - समीर महासेठ
 - वीणा सिंह
 - रणविजय साहू
 - कुमार सर्वजीत
 - अनिल सहनी
 - अख्तरुल इस्लाम शाहीन
 - सुरेन्द्र राम
 - केदार सिंह
 - बच्चा पांडेय
 - राहुल तिवारी
 - कार्तिक सिंह
 - सौरभ कुमार
 
जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री
- उपेंद्र कुशवाहा
 - विजय कुमार चौधरी
 - संजय झा
 - अशोक चौधरी
 - श्रवण कुमार
 - बिजेंद्र प्रसाद यादव
 - लेसी सिंह
 - सुनील कुमार
 - जयंत राज
 - जमां खान
 
कांग्रेस कोटे के संभावित मंत्री
- अजीत शर्मा
 - शकील अहमद खान
 - मदन मोहन झा
 - राजेश कुमार राम
 - अफाक आलम
 









