Rajasthanबड़ी ख़बर

पाकिस्तानी महिला एजेंट्स ने भारतीय जवान को हनीट्रैप में फंसाया, महिला ने गुप्त सूचनाओं के बदले दिए पैसे

जयपुर: भारतीय जवान को पाकिस्तानी महिला एजेंट्स ने हनीट्रैप (Honeytrap Indian Army) के जाल में फंसा लिया। इन महिलाओं से जवान वॉट्सऐप चैट और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में था और उनको संवेदनशील सूचनाएं भेज रहा था। आरोपी सैन्यकर्मी शांतिमोय राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल जवान जयपुर छावनी में तैनात था। सीआईडी इंटेलिजेंस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पाक एजेंटों ने रुपए का लालच देकर उससे इंडियन आर्मी से जुड़ी जानकारी हासिल की।

पाकिस्तानी महिला एजेंट्स ने भारतीय जवान को हनीट्रैप में फंसाया

बता दें कि CID ने उसे 25 जुलाई को हिरासत लिया था, शुरुआती पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार (Honeytrap Indian Army) कर लिया गया। डीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने बताया कि सेना और पुलिस पूछताछ में 24 वर्षीय शांतिमोय ने कबूल किया कि वह पश्चिम बंगाल में बांकुड़ा जिले के कंचनपुर का रहने वाला है। मार्च 2018 से भारतीय सेना में भर्ती हुआ। वह काफी समय से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में था।

महिला ने गुप्त सूचनाओं के बदले दिए पैसे

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए डीजी मिश्रा (Honeytrap Indian Army) ने बताया कि आरोपी कुछ समय से राज्य पुलिस की खुफिया शाखा के राडार पर था और उसे 25 जुलाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। वह एक पाकिस्तानी महिला एजेंट के संपर्क में था, जिसने अपना परिचय गुरनूर कौर उर्फ अंकिता के रूप में दिया। निशा नाम की एक अन्य महिला भी उसके संपर्क में थी। उन्होंने बताया कि महिलाओं ने उसे फंसाया और उससे जानकारी मांगी। सिपाही ने अपनी रेजीमेंट से जुड़ी गोपनीय जानकारियां और सेना के अभ्यास से जुड़े वीडियो साझा किए।

Related Articles

Back to top button