महाराष्ट्र में फिर छिड़ा सियासी घमासान, 18 में से 12 सांसद के शिंदे गुट में होने की उड़ी खबर

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर से सियासी भूचाल शुरु हो गया है। आपको बता दें कि हालात ये है कि अब शिवसेना में आपसी तकरार भी देखने को मिल रही है। खबरों के अनुसार राज्यसभा सांसद संजय राउत ने साफ कर दिया है कि पार्टी चुनाव और संगठन के नियंत्रण को लेकर लड़ाई के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी सियासी तंज कसते हुए कई आरोप लगाए। खास बात ये है कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हाल ही में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। वहीं, राज्य के मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे ने भी कुछ बागी विधायकों के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की है।
यह भी पढ़ें: रुपये में गिरावट से आयात हुआ महंगा, 7 पैसे गिरकर 80 के पार पहुंचा रुपया
संजय राउत ने शिंदे गुट को बताया सांप
राउत ने शिंदे के दिल्ली दौरे पर तंज कसते हुए शिंधे को ‘भाजपा का मुख्यमंत्री करार’ दिया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद नहीं है कि कभी भी शिवसेना के मुख्यमंत्रियों मनोहर जोशी या नारायण राणे को कैबिनेट विस्तार या दूसरी चीजों के लिए राष्ट्रीय राजधानी के चक्कर लगाने पड़े हो।’ ये महाराष्ट्र की राजनीति में पहली बार हो रहा है।
इसके अलावा उन्होंने ट्वीट के जरिए भी शिंदे गुट को ‘सांप’ बताया। उन्होंने लिखा, “फन कुचलने का हुनर भी सीखिए इसी कड़ी में उन्होंने ये भी कहा कि सांप के खौफ से हम जंगल नहीं छोड़ा करते जय महाराष्ट्र!” खास बात ये रही कि राउत का ट्वीट ऐसे समय पर आया जब खबरें हैं कि पार्टी के 18 में से 12 सांसद शिंदे गुट के संपर्क में हैं।
यह भी पढ़ें: मेट्रो लाइन की केबल चोरी कर ले गए चोर, Blue Line में आई दिक्कत, जानिए DMRC ने क्या कहा…
रिपोर्ट: निशांत