खेल

टीम इंडिया के नए दौरे का हुआ ऐलान, T-20 World Cup के बाद न्यूजीलैंड के लिए भरेगी उड़ान

क्रिक्रेट का शौक रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। आपको बता दें कि इस समय भारतीय टीम (Ireland ) के दौरे पर है। लेकिन अच्छी खबर ये भी है कि इस साल भारतीय क्रिक्रेट टीम के पास खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। क्योंकि एक के बाद एक सीरीज का शेड्यल का ऐलान हो चुका है। फिलहाल अभी भी भारतीय टीम विदेश के दौरे पर है। और T-20  World cup के लिए महज कुछ महीनें ही बाकी हैं।     

New Zealand दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

T-20 World cup के खत्म होने के तुरंत बाद ही भारतिय टीम न्यूजीलैंड की उड़ान भरेगी। आपको बता दें इस दौरे के दौरान भारतीय टीम तीन T-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के खत्म होने के 5 दिन बाद ही भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand)  की टीमें मैदान में आमने सामने नजर आएंगी। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा, वहीं इस दौरे का अंत 30 नवंबर को होगा।

कहां और कब होंगे ये मैच

   मैच              तारीख                  जगह

पहला टी20      18 नवंबर             वेलिंग्टन

दूसरा टी20      20 नवंबर             माउंट माउंगानुई

तीसरा टी20     22 नवंबर             नेपियर

पहला वनडे       25 नवंबर             ऑकलैंड

दूसरा वनडे       27 नवंबर             हैमिल्टन

तीसरा वनडे      30 नवंबर             क्राइस्टचर्च

Related Articles

Back to top button