आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर सीट से दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा, संजय सिंह ने आदेश गुप्ता को दी ये चुनौती

Share

Delhi By-Election: आम आदमी पार्टी (AAP)ने दिल्ली (Delhi) के राजेंद्र नगर विधान सभा सीट (Rajendra Nagar Assembly Seat) पर होने वाले उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak) को पार्टी ने वहां से उम्मीदवार बनाया है।

Rajendra Nagar Assembly Seat
Share

Delhi By-Election: आम आदमी पार्टी (AAP)ने दिल्ली (Delhi) के राजेंद्र नगर विधान सभा सीट (Rajendra Nagar Assembly Seat) पर होने वाले उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak) को पार्टी ने वहां से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने इसकी घोषणा की। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दुर्गेश के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

आम आदमी पार्टी ने  राजेंद्र नगर सीट से  दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा

‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दुर्गेश के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बताना चाहता हूं कि ‘आप’ ने अपने एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर से मैदान में उतारा है। आओ, उनका सामना करो। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए उसकी तैयारी जोरों पर है। नगर निगम के प्रभारी दुर्गेश पाठक को पार्टी ने इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

संजय सिंह ने आदेश गुप्ता को दी चुनौती

कहा जा रहा है कि राजेंद्र नगर से (Rajendra Nagar Assembly Seat) आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा के लिए निर्वाचन कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने साल 2013 में हुए चुनाव में आखिरी बार इस सीट पर जीत हासिल की थी, जब उसके उम्मीदवार आर.पी. सिंह थे। आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसे उस सीट से जीत का भरोसा है, जिसे हाल ही में पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने खाली किया था। इस सीट पर 23 जून को वोटिंग होगी, जबकि उपचुनाव के नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे।