
Praveen Kumar Sobti Death: पंजाब के रहने वाले प्रवीन कुमार (Praveen Kumar Sobti) महाभारत में अपनी शानदार एक्टिंग से पहचाने जाते थे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन आज उनके फैंस के लिए दुखद खबर आयी है। 76 साल के प्रवीन अब हमारे बीच नहीं रहे।
फिल्मों में भी किया काम
एक्टर ने सीरियल के साथ कई फिल्मों में भी काम किया था। लेकिन वह सबसे अधिक फेमस महाभारत में भीम के रोल से हुए थे। इस सीरियल के जरिए वे घर-घर तक फेमस हो गए थे। उनको भीम के किरदार में काफी पसन्द किया गया।
आपको बता दें कि प्रवीन ने मात्र 100 रुपये के शगुन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह उस समय ग्वालियर में बीएसएफ में थे। यहीं पर उनको करियर बदलने का मन किया। वे लाइमलाइट में आने के लिए दोबारा कोई काम करना चाहते थे। उनका ये सपना भी जल्द ही पूरा हो गया था। जिसके बाद उन्हें फिल्मों में काम करने के लिए ऑफर आने लगे।
महाभारत के बाद उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। 2013 में आई Barbarik उनकी आखिरी फिल्म थी।
ओलंपिक खेलों में भी किया नाम रोशन
प्रवीन एक अच्छी कदकाठी वाले व्यक्ति थे। उनकी हाइट 6 फीट थी। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव थे। प्रवीन एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। उन्होंने एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई मेडल्स जीते थे। हांगकांग (Hong Kong) में आयोजित हुए एशियाई खेल में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। प्रवीन ने ओलंपिक में दो बार देश का प्रतिनिधित्व किया था।
जीवन का अंतिम समय मुश्किलों में गुजरा
महाभारत के भीम के अंतिम दिन मुश्किलों में गुजरे। उन्हें अपने आखिरी दिनों में फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबकि, प्रवीन लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और उन्होंने सरकार से मदद की गुहार भी लगाई थी।
पॉलिटिक्स में भी अजमाई किस्मत
उन्होंने एक्टिंग को छोड़कर राजनीति में भी अपना हाथ अजमाया। वे वजीरपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। बाद में प्रवीण कुमार आप छोड़कर भाजपा (BJP) का हिस्सा बन गए थे। प्रवीण ने अपनी जिंदगी में कई चीजें की और उनमें सफलता भी पाई। उन्होंने हर फील्ड में शानदार काम करके अपना नाम बनाया।