दिलबर गर्ल Nora Fatehi का बर्थडे आज, शानदार डांस से बिखेरती है जलवा

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहीं जानें वाली नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज अपना 30वां जन्मदिन (Nora Fatehi birthday) मना रही हैं। नोरा का जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो में हुआ था। कनाडा की नोरा अपने शानदार डांस के कारण हर जगह छाई रहती है।
बिग बॉस ने बदल दी किस्मत
नोरा ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। उन्होंने फिल्मों में काम किया लेकिन इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान न बना पायी। 2014 में नोरा फिल्म ‘रोरः टाइगर ऑफ द सुंदरबन’ में नजर आईं थीं। इसके बाद वह साल 2015 में बिग बॉस का हिस्सा बनीं। जिसके बाद से नोरा की किस्मत चमक गई थी।
झलक दिखला जा में भी नजर आई नोरा
नोरा (Nora Fatehi birthday) ने बिग बॉस के बाद झलक दिखला जा (Jhalak Dikhla Jaa) रियलिटी शो में हिस्सा लिया था। शो के दौरान नोरा ने अपने डांस से सभी को अपना दीवाना बना लिया था। नोरा ने अपने मूव्स से सभी के दिलों को जीत लिया था। लोग उनके मूव्स के दीवाने हो गए थे। हालांकि नोरा शो को जीत नहीं पाई थी लेकिन लोगों ने उनका डांस खूब पसंद किया। इस शो के बाद नोरा ने कई आइटम सॉन्ग किए। उन्होंने कई तमिल-तेलुगू फिल्मों में काम किया।
दिलबर गाने से हुई हिट
नोरा को बॉलीवुड में दिलबर गर्ल के नाम से जाना जाता है। उन्होंने जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ में ‘दिलबर’ गाने से हर जगह छा गई थीं। दिलबर के बाद नोरा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग किया है। जिसमें ‘कमरिया’, ‘एक तो कम जिंदगानी’ और ‘कुसु कुसु’ सहित कई गाने शामिल हैं।
मात्र 5,000 रुपये लेकर भारत आई थी नोरा
नोरा (Nora Fatehi) ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने पेट पालने के लिए कॉफी शॉप में नौकरी की थी। वो टेलीकॉलर की जॉब भी कर चुकी हैं। इस नौकरी में वो लॉटरी टिकट बेचा करती थीं। हालांकि उन्होंने ये जॉब सिर्फ 6 महीने ही की थी, इसके बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया था। नोरा फतेही ने बताया कि जब पहली बार इंडिया आई थीं तो उनकी जेब में महज 5 हजार रुपए थे।