Delhi NCRराज्य

राजधानी में लगातार बढ़ रहे हैं ओमिक्रॉन के मामले, देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 45

दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 4 नए मामले मंगलवार को सामने आए हैं। इसके साथ ही राजधानी में ओमिक्रॉन वेरिएंट के कुल 6 मामले हो गए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन 6 में से 1 मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। साथ ही वर्तमान में 35 कोरोना पॉजिटिव और 3 संदग्धि तौर से बीमार लोगों को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1470646150642290688?s=20

फिलहाल देश में नए वेरिएंट से संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 45 पहुंच चुका है।

इससे पहले बीते दिन महाराष्ट्र में नए वेरिएंट से संक्रमित 2 मामले और गुजरात में एक मामले की पुष्टि हुई थी।

देश में किन राज्यों में कितने मामले ?

  • महाराष्ट्र- 20
  • राजस्थान- 9
  • कर्नाटक- 3
  • गुजरात- 4
  • केरल- 1
  • आंध्र प्रदेश- 1
  • दिल्ली- 6
  • चंडीगढ़- 1

सिलिकॉन वैली बेंगलुरू में नए वेरिएंट से संक्रमित दो मामले सामने आए थे। जिनमें से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक था वहीं दूसरे भारतीय मूल के डॉक्टर थे।

Related Articles

Back to top button