Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

“जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझो वो होगा कोई जाना-पहचाना गुंडा”: अखिलेश के गढ़ में योगी की हुंकार

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालगढ़, आज़मगढ़ में 122.43 करोड़ रुपए की लागत की 37 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण-पत्रों का वितरण किया।

CM ने सगड़ी, आजमगढ़ में ₹76.14 करोड़ की 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

आजमगढ़ में CM योगी आदित्यनाथ बोले समाजवादी पार्टी ने इसको(आजमगढ़) अपराधियों का गढ़ बनाकर यहां के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। पेशेवर अपराधी और माफिया जब निकलते थे तो गरीबों और व्यापारियों के मन में एक भय पैदा होता था कि पता नहीं किसके मकान और प्रतिष्ठान पर कब्ज़ा कर ले।

आजमगढ़ के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सौगात, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे भी आजमगढ़ होकर गोरखपुर की ओर जा रहा है: #UPCM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय अराजकता ही उसका पर्याय हो गया था। “देश के अंदर एक नारा चल रहा था कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा समझो होगा कोई जाना-पहचाना गुंडा”

CM की बड़ी बातें…

जनपद आजमगढ़ में आज एक साथ लगभग ₹200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास हो रहा है।

इस अवसर पर मैं समस्त जनपदवासियों को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

जनपद आजमगढ़ में 2.24 लाख लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन बांटे गए।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 7,41,984 किसानों को जोड़ा गया।

1,813 सामुदायिक शौचालय, 1,02,415 लाभार्थियों को विद्युत के निःशुल्क कनेक्शन दिए गए।

Related Articles

Back to top button