PM Modi Mann Ki Baat: पीएम बोले- StartUps की दुनिया में आज भारत विश्व में कर रहा है एक प्रकार से नेतृत्व

Share

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह 83वां संस्करण था। पीएम मोदी ने कहा दिसंबर महीने Navy Day और Armed Forces Flag Day भी देश मनाता है। हम सबको मालूम है 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध का स्वर्णिम जयन्ती वर्ष भी देश मना रहा है। मैं इन सभी अवसरों पर देश के सुरक्षा बलों का स्मरण करता हूं, हमारे वीरों का स्मरण करता हूं।

मन की बात कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी से बात करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं और भविष्य में भी सत्ता में नहीं जाना चाहता हूं। मैं सिर्फ़ सेवा में रहना चाहता हूं। मेरे लिए प्रधानमंत्री पद सत्ता के लिए नहीं है, सेवा के लिए है।

PM मोदी की बड़ी बातें…

मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं और भविष्य में भी सत्ता में जाना नहीं चाहता हूं।

मैं सिर्फ सेवा में रहना चाहता हूं। मेरे लिए ये पद, सत्ता के लिए है ही नहीं, सेवा के लिए है।

युवाओं से समृद्ध हर देश में तीन चीजें बहुत मायने रखती हैं।

पहली चीज है – Ideas और Innovation

दूसरी है – जोखिम लेने का जज्बा

तीसरी है – Can Do Spirit, यानी किसी भी काम को पूरा करने की जिद्द

जब ये 3 चीजें आपस में मिलती हैं तो अभूतपूर्व परिणाम मिलते हैं।

StartUps की दुनिया में आज भारत विश्व में एक प्रकार से नेतृत्व कर रहा है: PM

आपको ये जानकार बेहद ख़ुशी होगी कि अब Unicorns की दुनिया में भी भारत तेज उड़ान भर रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल एक बड़ा बदलाव आया है।

सिर्फ 10 महीनों में ही भारत में हर 10 दिन में एक Unicorn बना है।

StartUps की दुनिया में आज भारत विश्व में एक प्रकार से नेतृत्व कर रहा है। साल दर साल StartUps को रिकॉर्ड निवेश मिल रहा है। ये क्षेत्र बहुत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। देश के हर छोटे-छोटे शहर में भी StartUp की पहुंच बढ़ी है।

दिसम्बर महीने में ही एक और बड़ा दिन हमारे सामने आता है जिससे हम प्रेरणा लेते हैं। ये दिन है, 6 दिसम्बर को बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि। बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन देश और समाज के लिये अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिये समर्पित किया था।