
मुंबई की एक अदालत द्वारा भगोड़ा करार देने के बाद मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह दहिया कांदीवली पुलिस स्टेशन पहुंचे। दहिया सुबह 11 बजे गोरेगांव एक्सटॉर्शन केस की जांच में शामिल होने पहुंचे।
मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर मिलिंद भराम्बे ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, वे क्राइम ब्रांच के दफ़्तर 11 बजे पहुंचे। गोरेगांव एक्सटॉर्शन केस में वे अपना बयान दर्ज कराएंगे।
परमबीर सिंह ने सोमवार को अदालत को जानकारी दी थी कि वो देश में ही मौजूद है और कहीं भागे नहीं हैं। जिसके बाद कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें जांच में शामिल होने के आदेश दिए थे।
दहिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर तत्कालिन गृह मंत्री और NCP नेता अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
लेकिन इस चिट्ठी के बाद परमबीर दहिया पर राज्य में करप्शन और एक्सटॉर्शन के कुल 6 मामले दर्ज किए गए।
गौरतलब है कि 1988 बैच के IPS परमबीर सिंह दहिया को इसी साल 17 मार्च को मुंबई पुलिस के कमिश्नर के पद से हटा दिया था।