Jharkhand

हिमाचल प्रदेश में झारखंड के मजदूरों के साथ हुई मारपीट, सीएम हेमंत सोरेन ने मामले को संज्ञान में लेकर की कार्रवाई

रांची: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला स्थित लंबर नामक स्थान पर झारखंड के मजदूरों के साथ बीते दिनों हुई मारपीट की घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। झारखंड के मजदूर नोरवेन नामक कंपनी में काम करने गए थे।

हेमंत सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के पदाधिकारियों ने किन्नौर स्थित नोरवेन कंपनी के मालिक धर्मेंद्र राठी से बातचीत की और घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने मजदूरों को उचित राहत पहुंचाने के लिए कंपनी से कहा गया है।

क्या था मामला

झारखंड के 150 मजदूरों की बीते दिनों किसी बात पर विवाद होने पर वहां के स्थानीय मजदूरों ने झारखंड के मजदूरों की पिटाई कर दी थी।  इसमें झारखंड के दो तीन मजदूरों की हालत गंभीर होने की खबर है, जिनका इलाज हिमाचल प्रदेश के अस्पताल में चल रहा है।

कंपनी का बयान

कंपनी के मालिक धर्मेंद्र राठी ने बताया कि घटना में घायल हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र राठी ने आगे बताया कि मजदूरों को 1 माह का वेतन और बकाया उनके बैंक खाते में भेज देने की मांग कंपनी ने स्वीकार कर ली है। बीते 40 वर्षों से झारखंड के मजदूर हिमाचल प्रदेश आकर काम करते रहे हैं और झारखंड के मजदूरों के साथ उनकी सहानुभूति है। वे झारखंड सरकार से इस मामले में सहयोग करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button