Other Statesबड़ी ख़बरमनोरंजन

मुंबई: NCB की क्रूज शिप पर छापेमारी, कोकीन, हशीश जैसे ड्रग्स बरामद, इस अभिनेता का बेटा हिरासत में

मुंबई:  मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे को मुंबई में चल रही क्रूज शिप पर पार्टी में हिरासत में लिया गया है। जहां एक रेव पार्टी चल रही थी। इस छापेमारी में 3 महिलाओं सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार 2 अक्टूबर की रात को यह एक बड़ी छापेमारी की है।

https://twitter.com/ANI/status/1444426323405856770?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1444426323405856770%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FANI2Fstatus2F1444426323405856770widget%3DTweet

NCB ने यह रेड ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम की शिप पर मारी है। यह कार्रवाई कई घंटे से जारी है। NCB की टीम को सूचना मिली थी कि एक क्रूज पर ड्रग्स पार्टी चल रही है। इसके बाद अधिकारी पैसेंजर बनकर क्रूज पर सवार हो गए। शनिवार को रेव पार्टी चलते वक्त उन्होंने रेड मारी। अब तक की जानकारी के मुताबिक, शिप से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त हुई है। पार्टी में बताया जा रहा है कि कोकीन, हशीश जैसे ड्रग्स बरामद हुए है।

कोकीन, हशीश जैसे ड्रग्स बरामद

इस पार्टी से शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी पुलिस ने इसको लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है। यह बताया जा रहा है कि आर्यन खान पार्टी में मौजूद थे और हिरासत में लेने के बाद उनसे पूछताछ भी हुई लेकिन अभी तक न तो उनके पास से कोई ड्रग्स बरामद हुआ है और न ही केस में उनके शामिल होने के कोई सबूत हाथ लगे हैं।

Related Articles

Back to top button