उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की आज 114वीं जयंती है। बता दें कि आज इस मौके पर देश अपने हीरो को याद कर रहा है। इसके साथ ही हर कोई उनकी याद में सोशल मीडिया पर भगत सिंह को उनकी तरफ से सलाम कर रहा है। इसके अलावा देश के कई दिग्गजों ने भी मंगलवार को ट्वीट कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी है।
उपराष्ट्रपति ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी
बता दें कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने महान क्रान्तिकारी शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने ट्वीट में बताया कि भगत सिंह महान देशभक्त और राष्ट्रवादी थे। उनकी निर्भीकता और बहादुरी ने अनेक लोगों को स्वतंत्रा संग्राम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र उनके अविस्मरणीय बलिदान के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा।
वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि उनके बलिदान ने अनगिनत लोगों में देशभक्ति का संचार किया। वे प्रत्येक भारतीय के हृदय में हमेशा जीवित रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी
मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपने ट्वीट संदेश भगत सिंह को याद किया है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा भारत माता के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मंगलवार को इस अवसर पर ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा परम देशभक्त, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत माँ के अमर वीर सपूत शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। अपनी अल्पायु में अपने शौर्य एवं पराक्रम से जनमानस में स्वाधीनता की अलख जगाने और मां भारती के लिए न्यौछावर आपका जीवन युवाओं में सदैव देशप्रेम की लौ जलाता रहेगा।