Bigg Boss OTT- भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा के बेघर होने से अखिर क्यों नाखुश हैं फैंस

Share

मुंबई: बिग बॉस के घर में इस संडे का वार में शॉकिंग एलिमिनेशन देखने को मिला। इस हफ्ते Bigg Boss के घर से अक्षरा सिंह बेघर हुई थी। लेकिन उनके फैंस इस बात से नाराज़ हैंं। उनकी बढ़ती फैन फॉलोइंग को देखकर लग नहीं रहा था, वो घर से इतनी जल्दी बेघर हो जाएंगी।

उनके घर से बेघर होने पर फैंस सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि करण जौहर सिर्फ शमिता और नेहा भसीन को फेवर करते हैं और उन्हीं को फिनाले में ले जाएंगे।

करण को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, “ना अक्षरा ना बीबी ओटीटी, फेक शो, करण जौहर शर्म करो।

दरअसल, शो में अक्षरा ने नेहा भसीन के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर ऑडियंस ने उनसे सवला पूछे थे। दर्शकों के सवाल पूछने पर करण ने अक्षरा को एक महिला होकर दूसरी महिला के बारे में इतना गलत बोलने पर जमकर लताड़ लगाई थी।

बिग बॉस से बेघर होने के बाद अक्षरा ने खोली पोल।

बिग बॉस के एक फैन पेज पर अक्षरा सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षरा ने खुलासा किया कि जिन ऑडियंस के सवालों को लेकर करण जौहर ने उन्हें धमकाया था। वो लोग दर्शक नहीं, बल्कि टीम के ही मेंबर थे। उन लोगों के चेहरे मेरे जाने पहचाने थे। तो एकदम से मैं ब्लैंक हो गई। मैंने बोला ये क्या हो रहा है। जब अचानक से आप पर कोई चढ़ने लगे तो कैसा लगता है और जबकि मैंने तो कुछ किया ही नहीं था। अब देखना होगा कि अक्षरा की इस बात पर करण जौहर का क्या रिएक्शन आता है।