यूपी में चूहा मारने के मामले में 30 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, पढ़ें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बदायूँ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने चूहा मारने के एक मामले में 30 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। एक शख्स पर चूहे को नाले में डुबाकर मारने का आरोप है। शख्स अभी जमानत पर बाहर है। आरोपी पर पशु क्रूरता का केस दर्ज हुआ है।
ये घटना चार महीने पहले की है। आरोपी ने एक चूहे की पूंछ को पत्थर से बांधकर उसे नाले में डाल दिया था। चूहे का बाकायदा पोस्टमार्टम हुआ था, जिसमें दम घुटने से मौत की बात पता चली।
चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर नाले में डुबो दिया था
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पनवड़िया का है। यहां मनोज परिवार के साथ रहता है। वह मिट्टी के बर्तन बनाता है। मामला 25 नवंबर 2022 का है। मनोज ने अपने घर में घुसे एक चूहे को पकड़कर उसकी पूंछ में पत्थर बांध दिया और उसको नाले में फेंक दिया।
मनोज को ऐसा करते वहां से गुजर रहे पशु प्रेमी विकेंद्र ने देख लिया। विक्रेंद्र के मुताबिक, उसने मनोज को ऐसा करने से मना किया। लेकिन वह नहीं माना। मनोज के वहां से जाने के बाद विकेंद्र ने नाले से चूहे को बाहर निकाला। फिर उसका वीडियो भी बनाया।
विकेंद्र ने मनोज के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मनोज को थाने बुलाया। 7-8 घंटे हिरासत में रखने के बाद उसको छोड़ दिया था। पशु प्रेमी ने बरेली में चूहे की बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाई। हालांकि, दबाव बनने पर मनोज के खिलाफ पशु क्रूरता का केस 28 नवंबर को दर्ज हुआ। यानी चूहे की हत्या पर FIR में 4 दिन तक मंथन चला। थाने से ही मनोज को जमानत दे दी गई।
चूहे का हुआ था पोस्टमॉर्टम, फेफड़े खराब थे, लिवर में इन्फेक्शन था…
ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने एक बार फिर साधा करण जौहर पर निशाना