Uncategorized

Hariyali teej 2022: किस दिन पड़ेगी हरियाली तीज, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त

Haryali teez 2022 सावन माह की तृतीया तिथि के द‍िन हर‍ियाली तीज मनाई जाती है। इस दिन सुहाग‍िनें अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। हरियाली तीज को अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसे श्रावणी तीज भी जाता है। पौराण‍िक मान्‍यताओं के अनुसार इसी द‍िन भोले बाबा और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। आइए जानते हैं इस बार हर‍ियाली तीज कब पड़ रही है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्‍या है?

हरियाली तीज शुभ मुहूर्त

  • इस साल हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाएगी। इस साल तृतीया तिथि 31 जुलाई, रविवार के दिन पड़ेगी।   
  • हरियाली तीज पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 6:30 मिनट से 8:33 मिनट तक है। 
  • प्रदोष काल में इसकी पूजा का सही समय सायं 6:33 मिनट से रात 8:51 मिनट तक है। 
  • हरियाली तीज में पूजा प्रदोष काल में की जाती है और इसका विशेष महत्व होता है। 

यह भी पढ़ें: Savan 2022: सावन में महादेव को प्रसन्न करने का ऐसा महाउपाय, जिनसे बदल सकता है आपका पूरा जीवन

हरियाली तीज पूजन विधि

इन व्रत को करवा चौथ की तरह निर्जला रखा जाता है। इसकी पूजा विधि काफी साधारण है। इस व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन किया जाता है। व्रत वाले दिन महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। फिर पूजा स्थान में जाकर व्रत की तैयारी करें। इसके साथ ही साफ मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेशजी की प्रतिमा या मूर्ति बना लें। अगर ऐसा करना संभव न हो तो आप समस्त शिव परिवार की मूर्ति पूजा स्थान पर रख सकते हैं। इसके बाद सबसे पहले भगवान गणेशजी का पूजन करें। फिर महादेव और माता पार्वती की अराधना करें। पूजा के समय पार्वतीजी को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें और शिवजी को वस्त्र भेंट करें। इसके बाद महिलाएं तीज व्रत की कथा सुनें या पढ़ें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हिन्दी खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Articles

Back to top button