Punjab News : राज्य में चल रहे अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ के 174वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 667 ठिकानों पर छापेमारी की.
उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं.
4 हथियारों के साथ 413 आरोपी गिरफ्तार
174वें दिन पुलिस टीमों ने 4 हथियारों सहित 413 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिससे अभियान की शुरुआत के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 48,098 हो गई है.
इसके अलावा 293 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई की गई है. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 4 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.लोग, एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं.
45 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन बरामद
इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के विरुद्ध अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को 499वें दिन भी जारी रखते हुए 45 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 621 ग्राम हेरोइन, 190 नशीली गोलियां तथा 1600 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई. इसके साथ ही केवल 499 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 73,596 हो गई है. नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 15 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने एवं पुनर्वास का उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया है.
ये भी पढ़ें – लाल किला कार बम धमाका: अदालत ने 11 पीड़ितों के शवों के अंतिम संस्कार की दी अनुमति, NIA से मांगी रिपोर्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









