Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का 130वां दिन, यात्रा में शामिल हुईं उर्मिला

Share

Bharat Jodo Yatra:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अब अंतिम पड़ाव पर है। आज इस यात्रा का 130वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी। यानी तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर 2022 को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के महज 6 दिन बचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा शनिवार 21 जनवरी को जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में यात्रा के आयोजन स्थलों और राहुल गांधी की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। राहुल गांधी के अगुवाई में यात्रा सितनी बाइपास नगरोटा से उधमपुर के लिए रवाना हुई। भारत जोड़ों यात्रा में आज उर्मिला मातोंडकर शामिल हुईं और उन्होंने राहुल गांधी के साथ पदमार्च किया।

अभिनेत्री उर्मिला हुई यात्रा में शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं नेता उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में जुड़ने से पहले सुबह जम्मू से उर्मिला मातोंडकर ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि उनके लिए यह यात्रा राजनीति से अधिक सामाजिक महत्व रखती है। इस यात्रा में बहुत सारा प्यार, स्नेह, विश्वास और भारतीयता है और यह भारतीयता का दीया सबके मन में इसी तरह जलता रहना चाहिए।

वहीं कांग्रेस के शेड्यूल के तहत 25 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा मैत्रा रामबन से शुरू होकर खोबाग में रुकेगी और दोपहर 2 बजे हरपुरा बनिहाल के लिए रवाना होगी। इस दौरान शाम 4 बजे लंबेड बनिहाल में कॉर्नर बैठक का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा।

आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें