मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने फिर बनाया ये नया रिकॉर्ड, अब इंस्टाग्राम पर हुए इतने फॉलोअर्स

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में अपने जलवे बिखेर रही हैं और हर दिन वो कुछ नया कर रहीं है। प्रियंका ने बेहद कम समय में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना ली है। दुनियाभर में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी काम से पहचान बनाई है। बॉलीवुड फिल्मों की बात हो या फिर हॉलीवुड सीरिज की इनका अंदाज हर जगह लोगों ने पसंद किया है। यही नहीं प्रियंका के जलवे सोशल मीडिया पर भी जोरदार चलते है। या यूं कह लें कि इनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग की तादाद काफी लंबी है।

बता दें कि हाल ही में हॉपर इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने 27वां स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाली भारतीय मनोरंजन जगत से वह इकलौती हस्ती हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और नया इतिहास बना दिया है। प्रियंका ऐसी पहली भारतीय बन गई हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन (Priyanka Chopra Instagram Followers) से अधिक लोग फॉलो करते हैं। अबतक इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 65.3 मिलियन यानी कि 6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

बता दें कि प्रियंका ने करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्री और सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े स्टारों को पीछे छोड़ते हुए यह इतिहास बना दिया है। वहीं, प्रियंका के बाद दूसरे नंबर पर श्रद्धा कपूर हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर 63 मिलियन के करीब लोग फॉलो करते हैं। दीपिका पादुकोण को 57.5 मिलियन, आलिया भट्ट को 53.9 मिलियन और अक्षय कुमार को 51 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Related Articles

Back to top button