नाबालिग को खिड़की तोड़ जबरन दबोचा, झाड़ियों में जाकर 5 दरिंदो ने दुष्कर्म कर की हत्या

बिहार: देश में दिन प्रतिदिन लड़कियों के साथ अपराध बढ़ते जा रहै हैं। ऐसा ही मामला हाजीपुर में वैशाली जिले के भगवानपुर रत्ती गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का सामने आया है। जिसमें पांच हैवान दरिंदे घर की खिड़की तोड़ नाबालिग को जबरदस्ती उठाकर झाड़ियों में ले गए। बेशर्मों ने पहले लड़की का गैंगरेप (rape) किया और फिर अपने बचाव के लिए लड़की को जान से मार कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
जानकारी के अनुसार बीते (29 जून) बुधवार देर शाम बच्ची का शव बरामद किया गया है। दरअसल पीड़ित लड़की का परिवार पास के गांव में अपने रिश्तेदारों की शादी समारोह में गए थे। घर में दादा के साथ 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची थी। बच्ची कमरे में थी और उसके दादा घर के दरवाजे के पास सो रहे थे। इस बीच पांच लड़के खिड़की को तोड़ कर दबे पैर घर में घुसे और लड़की को जबर्दस्ती उठाकर ले गए। उन्होनें सामूहिक बलात्कार कर हत्याकांड को अंजाम दिया। जब सुबह झाड़ियों में लड़की की लाश मिली तो गाँव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
दूसरी तरफ घर में सो रही 14 साल की मासूम सुबह के समय बाहर नहीं निकली तो उसके दादा ने अपने आसपास पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो घर की खिड़की टूटी पड़ी थी और अंदर कोई भी नहीं था। तब गांव में लड़की को ढूंढना शुरू किया गया, फिर कुछ देर बाद पता चला कि लड़की की लाश झाड़ियों में पड़ी हुई है। तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि गैंगरेप के बाद नाबालिग लड़की की हत्या की गई है।
मालूम हो कि इस घटना के बाद गांव का माहौल गुस्से में तब्दील हो गया है। ग्रामीणों ने अपराधियों के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो को फरार बताया गया है। फिलहाल पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है।
बातचीत में मृतक लड़की के मामा रंजीत कुमार ने कहा कि उनकी ’’भांजी घर पर अकेले थी। गांव के कुछ मनचले लड़के देर शाम इधर-उधर भटक रहे थे। घर की खिड़की पर लोहे की जाली लगी हुई थी। दरिंदों ने पहले उसे काटा और घर के अंदर घुसे फिर लड़की का उठकर ले गए, जहां पहले उसके साथ पहले गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस गुनाह में शामिल तीन लड़कों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर ने गैंगरेप की पुष्टी की है।’’