Rajasthanराज्य

राजस्थान के 12 जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने 30 मार्च को राज्य के करीब एक दर्जन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

ताजा पूर्वानुमान के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनू, सीकर, नागौर, बीकानेर, पाली, अजमेर और चूरू सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

बदला मौसम का मिजाज

वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सिस्टम का असर 31 मार्च तक बना रह सकता है, जबकि 1 अप्रैल से मौसम फिर से शुष्क होने लगेगा. राजधानी जयपुर में सुबह से ही तेज हवाएं महसूस की गईं और आसमान में बदलाव देखने को मिला. यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

35 से 39 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा तापमान

रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में कमी आई है. हालांकि, प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है और तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. वहीं, कोटा में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि चूरू, अलवर, बाड़मेर और अन्य शहरों में भी पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है.

मौसम विभाग की सतर्कता सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. अचानक बदलते मौसम, तेज हवाओं और संभावित बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है. खासकर किसानों को फसलों और खुले में रखे सामान को सुरक्षित रखने के लिए एहतियात बरतने को कहा गया है.

बीते दिन प्रदेश के कई इलाकों में मौसम साफ रहा और बारिश नहीं हुई. विशेषज्ञों के मुताबिक वातावरण में नमी की कमी के कारण सिस्टम पूरी तरह प्रभावी नहीं हो पाया था, लेकिन अब इसके सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. आने वाले 24 से 48 घंटे प्रदेश के मौसम के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Haryana News : गोहाना में सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं, 113 करोड़ की 16 परियोजनाओं का उद्घाटन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button