World Chess Champion : डी गुकेश ने 18 की उम्र में किया कमाल, शतरंज में बने वर्ल्ड चैंपियन

Share

World Chess Champion : भारत के शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत ली है। उन्होंने चीन के डिंग लिरेन को हरा दिया है और वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र कमाल कर दिया। बता दें कि 14 वीं बाजी में मैच अपने नाम कर लिया। जीतने के बाद गुकेश भावुक दिखाई दिए। उनकी आंखों में आंसू थे। जीतने पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने बधाई दी है।

जानकारी के लिए बता दें कि विश्वनाथन आनंद ने विश्व चेस चैंपियनशिप जीती थी। अब डी गुकेश ने विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की। उन्होंने 14 वीं बाजी जीतने के बाद इतिहास रच दिया। बता दें कि चीन के लिरेन ने 2023 में विश्व चेस चैंपियनशिप जीती थी। अबकी बार गुरेश ने उन्हें हरा दिया। इससे पहले गैरी कास्पारोव ने सबसे कम उम्र में विश्व चेस चैंपियनशिप जीती थी। वह 22 साल के थे। गुकेश महज 18 साल की उम्र में चैंपियन बन गए हैं।

यह भी पढ़ें : Rajya Sabha : विपक्ष किरेन रिजिजू के खिलाफ लाया विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव, 60 सांसदों ने किए हस्ताक्षर

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *