वायरल

40 की उम्र में ये महिला दे चुकी हैं 44 बच्चों को जन्म, घर छोड़कर पति फरार

हर औरत शादी के बाद सुखी और कम्प्लीट परिवार चाहती है। साथ ही साथ हर औरत का ये भी सपना होता है कि वो मां बने। लेकिन कुछ (woman given 44 children) महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो किसी कारण से मां नहीं बन पाती हैं और जिंदगी में हमेशा के लिए दुख का शिकार भी हो जाती हैं। लेकिन आज जो हम आपको बताने जा रहे हैं उसे सुन के आप एकदम हैरान हो जाएंगे एक 40 साल की महिला ने 44 बच्चों को जन्म दे चुकी है, हो गए ना आप लोग भी हैरान चलिए बतातें हैं कौन है ये महिला और किस कारण से हुए इतनी कम उम्र में इतने बच्चे।

40 की उम्र में ये महिला दे चुकी हैं 44 बच्चों को जन्म

पूर्वी अफ्रीका के युगांडा की (woman given 44 children) रहने वाली एक महिला ने कुछ ऐसा किया कि सब दंग रह गए दरअसल महिला ने 40 साल की उम्र में 44 बच्चे कर के सभी को चौंका दिया है। अभी उनकी उम्र 43 साल है। मरियम ने सिर्फ एक ही सिंगल बच्चे को जन्म दिया। इसके अलावा उन्होनें चार बार जुड़वां, पांच बार तीन और चार बार पांच बच्चों को जन्म दिया है। जबकि उनके छह बच्चों की मृत्यु भी हो चुकी है. अभी महिला के 38 बच्चे जीवित हैं उनमें से 20 लड़के और 18 लड़कियां हैं, जिन्हें वे अकेले ही दम पर पाल रही हैं।

घर छोड़कर पति फरार

जानकारी के मुताबिक (woman given 44 children) मरियम का पति 2016 में घर से सारा पैसा लेकर भाग गया था। उसी साल उसने अपने सबसे छोटे बच्चे को जन्म दिया था। मरियम अपने बच्चों के साथ नॉर्थ कंपाला से 31 मील दूर खेतों से घिरे एक गांव में रहती है। मरियम अपने बच्चों के साथ चार सीमेंट से बने तंग घरों में रहती है। मरियम के पति के छोड़कर जाने के बाद एक महिला ने उसे कुछ पलंग दिए थे। मरियम और बच्चे उन पर ही सोते हैं।

किस कारण हुए इतने बच्चे पैदा

डॉक्टर्स ने जांच के बाद मरियम को बताया कि उसके अंडाशय असामान्य रूप से बड़े हैं, जिसके कारण उसके शरीर में हाइपर ओव्यूलेशन (Hyperevoluation) नामक स्थिति बनी है। हाइपर-ओव्यूलेट स्थिति आनुवांशिक होती है। इस स्थिति में ज्यादा बच्चे पैदा करने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

Related Articles

Back to top button