खेत-खलिहान

क्या गोवा में मंत्रोच्चारण से किसानो की फसल की पैदावार बढ़ेगी ?

गोवा में अच्छी फसल की पैदावार के लिए अब मंत्रोच्चारण किया जाएगा, किसान खेत में बैठकर ओम रोम झुम सह का उच्चारण 20 मिनट के लिए करता है।

ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से फसल की बेहतर पैदावार बढ़ जाती है। वैदिक मंत्रों के उच्चारण से कॉस्मिक एनर्जी का निर्माण होता है जोकि फसल के लिए बेहतर होती है। इस तकनीक की खोज डॉक्टर अवधूत शिवानंद ने की है और इस प्रोजेक्ट का नाम शिव योग कॉस्मिक फार्मिंग है।


अवधूत शिवानंद पूर्व केमिकल इंजीनियर हैं और गुड़गांव में शिव योग फाउंडेशन चलाते हैं। गोवा के फैटोरडा स्थित अपने घर के करीब आयोजित इस मंत्रोच्चारण के कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर किसानों के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button