Advertisement

Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी, दिल्ली और UP समेत 5 राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा

Weather news-cold-day-in-delhi-rajasthan-news-in-hindi
Share

Weather News:

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड अपना विकराल रुप दिखा रही है। मध्य भारत के कई राज्य भी घने कोहरे और शीतलहर की जद में हैं। दिल्ली में तापमान 4 डिग्री से नीचे जा चुका है। आइए जानते हैं अगले 5 दिनों के मौसम का हाल।

Advertisement

दिल्ली समेत इन 5 राज्यों में ठंड का कहर

राजधानी दिल्ली में घने कोहरे और जीरो विजिबिलिटी के चलते कई फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में आज बर्फबारी की संभावना है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बिहार में भी कोल्ड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं मध्य प्रदेश में भी सीवियर कोल्ड अलर्ट की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग के जानकारी के मुताबिक अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

ठंड के कारण इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स लेट

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलटी काफी कम रही। इन्हीं वजहों से कई फ्लाइट्स लेट से चल रही हैं। बता दें इससे पहले भी बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर 170 फ्लाइट्स प्रभावित होने की वजह से यात्री खासा परेशान नजर आये। मीडिया से बातचीत के दौरान एक यात्री ने बताया कि उसकी भी फ्लाइट् 2 घंटे से भी ज्यादा लेट है, लेकिन उसने कहा कि इसमें किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते और इसमें कोई क्या ही कर सकता है।

पंजाब-हरियाणा में भी ठंड बरकरार

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड से अभी राहत नहीं मिलने की उम्मीद जताई है, हालांकि, धूप निकलने से दिन के तापमान में वृध्दि होने की सम्भावना जरुर है। लेकिन घना कोहरा अभी बरकरार रहेगा। आपको बता दें पंजाब और हरियाणा में भी दो से तीन दिनों तक सीवियर कोल्ड की चेतावनी जारी है। IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी रहेगी तो वहीं उत्तरी भारत में ठंड बढ़ने की सम्भावना है।

यह भी पढ़े: Aaaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को होगा लाभ,देखें अपना भविष्यफल

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें